राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने बीते करीब सवा दो महीनों में नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन किया। इसको लेकर आज आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्ष्ता में समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें बीकानेर रेंज के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू जिलों के एसपी मौजूद रहें। इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि देश की बड़ी गैंग से जुड़े 36 गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 25 फरवरी 2026 से 3 मई 2026 तक चलाए गए अभियान में की गयी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट में 427 प्रकरण दर्ज कर 529 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान नशीले पदार्थो का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने 1629 किलो डोडा पोस्त, 47.785 किलो अफीम,
32,230 अफीम के हरे पौधे, 53.361 किलो हेरोइन, 65.385 किलो गांजा, 516 ग्राम एमडी, 26,868 नशीली गोलियां, 2,62,235 प्रतिबंधित टैबलेट, 14,26,970 नकद के साथ 113 वाहन भी जब्त किए है।
वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 86 मामले दर्ज कर 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने 106 फायर आर्म्स, 457 कारतूस, 32 मैगजीन 1 ड्रोन, 1 वाहन जब्त किया है।
शराब तस्करी से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए 773 मामले दर्ज कर 722 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 12,281 बोतल अंग्रेजी शराब, 8,582 बोतल देशी शराब, 1,807 बोतल बीयर, 725 लीटर हथकड़ शराब, 30,370 नकद, 21 वाहन जब्त किया है। पुलिस ने स्थायी वारंटी, पीओ, इनामी, वांछित और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान में 1348 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग, लॉरेंस गैंग, विशाल पचार गैंग, अमित उर्फ जैक पंडित गैंग, अर्जुन विश्नोई गैंग और सज्जन बालसमंदिया गैंग के 36 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।



