राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों से बड़ी खबर सामने आयी है। पश्चिम बंगाल की हॉट सीट भवानीपुर से भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी आमने-सामने थे। जहां पर ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। 20 राउंड की यहां पर कुल गिनती होनी थी। जहां पर 15 राउंड तक ममता बनर्जी करीब 3 हजार वोटों से आगे चल रही थी।

 

जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने पासा पलट दिया और करीब 15 हजार वोटों से चुनाव जीत गए है। चुनाव जीतने के बाद अधिकारी ने जनता का धन्यवाद दिया और आभार जताते हुए कहा कि ये जीत बंगाल के ङ्क्षहदुओं क है। बता दे कि बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 177 सीटें जीत ली हैं और 31 पर आगे है। टीएमसी ने 61 सीटें अपने नाम कीं और 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है।

 

एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे। ममता हार से पहले ही काउंटिंग सेंटर से निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि, मुझे अंदर धक्का दिया और पीटा गया। यहां दोबारा काउंटिंग होनी चाहिए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!