राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। जिलेभर में पुलिस टीमों द्वारा नशीले पदार्थो को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में खाजुवाला और जेएनवीसी पुलिस टीमों ने कार्रवााई करते हुए स्मैक, एमडी के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की है।

पहली कार्रवाई- खाजुवाला में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चक 22 केवाईडी रोही में कार्रवाई करते हुए गौतम और गोपीराम को गिरफ्ताार किया है। जिनके पास से पुलिस टीम ने 4.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के पास से बाइक भी जब्त की है।

 

वहीं जेएनवीसी पुलिस टीम ने कार्रवाई अवैध नशीले पदार्थो की धरपकड़ के तहत सिलवन स्कूल के पीछे सुदर्शना नगर रोड़ पर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार से पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी लेने पर प्रेमकुमार की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान 9.25 ग्राम एमडी मिली। जिस पर पुलिस टीम ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया है। पुलिस टीम ने नशीले पदार्थो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!