राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर क्षेत्र में गोदाम में सेंधमारी कर सामान पार कर ले जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बध्ंा में नयाशहर पुलिस थाने में अन्त्योदय नगर निवासी जयप्रकाश स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 अप्रैल की रात से 28 अप्रैल की सुबह के बीच की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके गोदाम से तीन गेस सिलेंडर इंडेन के, दो बड़ी परात, लोहे के खोमचे, तेल,घी के पीपे और 34 हजार रूपए नकद थे जो कि अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!