राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा के बीकानेर आने की सूचना सामने आयी है ।सूचना के साथ ही नेता से लेकर अधिकारियों तक हलचल तेज हो गयी है। फिलहाल सीएम का दौरान श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर में प्रस्तावित है जिस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। बताया जा रहा है कि सीएम शर्मा आड़सर में ग्रामीण रथ समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान कार्यक्रम के तहत हिस्सा ले सकते हैं।

 

पांच मई को इस कार्यक्रम में सीएम के आने की सूचना के साथ ही विधायक ताराचंद सारस्वत व अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए है । आड़सर में एडिशनल एसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक सहित अनेक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!