राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान में तेजी से मौसम बदल रहा है। मंगलवार को बीकानेर में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। जिसके चलते शाम होते-होते बादलों ने शहर पर डेरा डाले रखा लेकिन शहर में बारिश का इंतजार ही रहा। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को तापमान में गिरावट हुई। अधिकांश शहरों का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। आज भी 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। जयपुर, दौसा, अलवर में सुबह से रुक-रुककर हल्की बरसात हो रही है।

कोटा में गर्मी के कारण एक स्कूटी में आग लग गई। वहीं, अगले एक सप्ताह में दिन में तेज धूप रहने, दोपहर बाद आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश का यलो अलर्ट है। मई की शुरुआत में भी तेज गर्मी रह सकती है। आज बुधवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में बारिश का ेलेकर येलेा अलर्ट जारी किया गया है।




