राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। पशु चराने निकले युवक का शव फंदे पर झूलते हुए मिलने की खबर सामने आई है। घटना कालू पुलिस थाना क्षेत्र के नकोदेसर में 26 अप्रैल की सुबह साढ़े सात बजे के आसपास की है। जहाँ पर 22 वर्षीय युवक का शव रोही में फंदे पर झूलते हुए मिला। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई बिसनाराम नायक ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवायी है।

 

परिवादी ने बताया की उसका बड़ा भाई किशनाराम जो की बकरिया चराता था। सुबह उसका भाई बकरिया लेकर गया कुछ समय बाद बकरिया तो वापिस लौट आई लेकिन उसका भाई नहीं आया। परिजनों ने जब ढूंढा तो एक खेत में फाँसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!