राजस्थान फर्स्ट न्यूज। जिले के डूंगरगढ थाना क्षेत्र के गांव सोनियासर मिठडिया में अज्ञात चोरों द्वारा मकान को निशाना बनाकर लाखों रूपये के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रूपये की नगदी पार कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सोनियासर मिठडिया निवासी ओमप्रकाश पुत्र गिरधारीराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ थाना में लिखित रिपोर्ट दी की परिवादी के रिहायशी मकान में बुधवार देर रात अज्ञात चोर घुस आए। चोरों द्वारा मकान से करीब डेढ लाख रूपये के सोने-चांदी के आभूषण व घर में रखे बीस हजार रूपये नगद चुरा लिये।

पुलिस ने प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुर कर दी है। मामले में जांच श्रीडूंगरगढ थाना के हेड कांस्टेबल बलवीरसिंह कर रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!