राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर पंतगबाजी का दौर जारी है। धूप और गर्मी की तेज तपिश के बावजूद पंतगबाजों का हौसला हाई है। वहीं चाइनीज मांझा लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन लगातार सघन तलाशी अभियान और चैकिंग कर रहा है। कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार को चाइनीज मांझा जब्त किया था।

 

वहीं श्रीडूंगरगढ़ में भी कल शनिवार को चाइनीज मांझा जब्त किया था। शनविार की दोपहर को सिस्टर निवेदिता कॉलेज रोड़ पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझा जब्त किया है। पुलिस ने फारूख के पास से घर पर दबिश देकर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की 10 गेडिय़ा जब्त की है। पुलिस ने फारूख के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!