राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कंपनी के लापरवाही के चलते गौवंश के खुले गढ्ढे में गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना कमला कॉलोनी क्षेत्र में वार्ड 77 की है। जहां पर देर रात को सीवर लाईन के गढ्ढे में गौवंश गिर गया। सूचना मिलते ही पार्षद मनोज जनागल, पार्षद प्रतिनिधि और युवा नेता ताहिर हसन बाबा खान अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों के सहयोग से निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

 

सभी के सहयोग से गौवंश को बाहर निकाला गया। जेसीबी की मदद से मोहम्मद असरफ व समीर कुरैसी के सहयोग से गौवंश को सुरक्षित निकाला गया। पार्षद मनोज जनागल ने बताया कि कंपनी की लापरवाही के चलते आए दिन शहर में ऐसे हादसे हो रहे है ऐसे में कंपनी सावधानी से कार्य करें और ऐसे गढढ्ढे को कवर किया जावे। बाबा खान ने कहा कि शहर में लगातार ऐसे कार्य के चलते आमजन का जीवन मुसीबत सा हो गया है।

 

पुरे शहर में कंपनी के द्वारा गढ्ढे किए गए है जो कि कभी भी संकट पैदा कर सकतेे हैं। बता दे कि सीवर लाईन का काम करने वाली कंपनी टेक्नोग्राफ सालों से सीवर का काम कर रही है। जिसके चलते अनेक स्थानों पर काम के बावजूद जानलेवा गढ्ढे बने हुए है।

,

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!