राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस और गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के एक्टिव गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगनर के सदर पुलिस क्षेत्र की है ।जहां पर बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान सुबह करीब 3 बजे संजय उर्फ चद्दर बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। पुल पर पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह भागने लगा।

पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाएं पैर की जांघ में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लिया और हॉस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार लॉरेंस गैंग के लिए काम करता है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।




