Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो भाईयों के साथ लाठियों से मारपीट करने और हजारों रूपए छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में नौरंगदेसर निवासी तुलछाराम ने 7-8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सींथल रोड़ साईं बाबा मंदिर के पास रोही नापासर में 10 मार्च की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके व उसके भाई के साथ लाठी, सरियों से मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 45 हजार रूपए छीन लिए। प्रार्थी ने बताया कि इस मारपीट में उसके सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!