राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर दबिश देकर माल जब्त किया है ।यह कार्रवाई रणजीतपुरा पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए हथकड़ शराब जब्त की है।

पहल कार्रवाई- पुलिस टीम ने आबादी भूमि चक 25 डीओबीबी छिला कश्मीर में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब हथकड़ की भट्टी जो कि बिना लाइसेंस के चल रही थी। पुलिस ने मौके से 5 लीटर अवैध हथकड़ जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में धर्मङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी कार्रवाई- पुलिस ने दूसरी कार्रवाई चक 1 एएम राववाला में कार्रवाई करते हुए जसवीर के घर पर दबिश दी। जहां पर भट्टी लगाकर अवैध हथकड़ शराब निकाली जा रही थी। पुलिस ने मौके से कई लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



