राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सवाईंसर में 29 अप्रैल की सुबह 9 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई रूपाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बड़े भाई 49 वर्षीय पटवारी राम उर्फ चन्दूराम ने घर पर पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




