राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बिजली के पोल तोडऩे और कई घरों के मीटर को नुकसान पहुचंाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा में 24 अप्रैल की है। इस सम्बंध में प्रवीण कुमार एईएन ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए माताजी मंदिर के सामने लगे बिजली के पोल को तोड़ दिया। जिससे आसपास के सात घरों के मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!