राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नील गाय के गाड़ी के टकरा जाने से बुजुर्ग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के 27 अप्रैल की शाम को सींथल-बेलासर रोड़ की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे पूनमचंद ने रिपोर्ट दी है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसके पिता जीवणराम गाड़ी से बेलासर से सींथल की और जा रहे थे।

इस दौरान नीलगाय से उनकी गाड़ी टकरा गयी। जिसके चलते उसके पिता गिर गए और गंभीर चोटें आयी। जिन्हें अस्पातल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



