राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस को देख गाड़ी घुमाने का प्रयास करने और तलाशी में नशीला पदार्थ मिलने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के जोड़बीड रोड़ मदन विहार कॉलोनी में 28 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में पुलिस ने गिरधारी नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। जिसने पुलिस टीम को देखकर गाड़ी को घुमाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को काबू में कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1.80 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!