राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक सवार दो दोस्तों को कार द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के हल्दीराम प्याऊ के पास 28 अप्रेल की दोपहर की है। इस सम्बंध में जेएनवीसी क्षेत्र में रहने वाले प्रेम नारायण ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसका भतीजा और उसका दोस्त बाइक पर फाइनेंस कंपनी में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान हल्दीराम प्याऊ के पास रोंग साईड से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए और दोनो को चोटें लगी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!