Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को कोड़मदेसर रोड़ पर हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना गजनेर थाना क्षेत्र के कोड़मदेसर रोड़ पर पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर गलत दिशा से आ रही एक थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और कई फीट तक घसीटते हुए अपने साथ ले गया। गंभीर हालात में साथियों ने दोनो युवकों को राहगीरों के सहयोग से पीबीएम ले जाया गया है ।

जहां पर दोनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थार गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 6 दोस्त तीन अलग-अलग बाइक पर भैरूजी दर्शन के लिए गए हुए थे।

इस दौरान थार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना लगा दिया है और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है । खबर लिखे जाने तक मोर्चरी के बाहर धरना जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!