Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी मृ़त्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में थावरिया निवासी सत्यनारायण पुत्र घेवरराम ने भंवरलाल, श्यामलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना थावरिया में 20 जनवरी की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी चाची का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए झूठा शपथ पत्र पेश किया और 17 हैक्टेयर जमीन अपने नाम पर करवा ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!