प्रिंसिपल के साथ लाठी से वार करने का वीडियो हुआ वायरल, साइन को लेकर हुआ था बवाल, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दस्तावेजों पर साइन को लेकर सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर लाठी से वार करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के कुंपालसर से जुड़ी है। जहां पर एक युवक अपने कुछ दस्तावेजों पर साइन करवाने के लिए आया था। दस्तावेज अधूरे होने पर साइन करने के लिए प्रिंसिपल ने मना किया तो युवक भड़क गया और इस पर प्रिंसिपल के साथ गाली गलौच करने लगा।

 

जिसके बाद युवक ने लाठी से हमला किया। जिसका वीडिया भी वायरल हो रहा है। युवक ने इस दौरान कहा कि मुझे मुकदमे का डर नहीं, जो करना है कर। घटना 23 फरवरी की दोपहर की है।
बचाव के दौरान प्रिंसिपल ने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ में गहरी चोट आई।। स्टाफकर्मी बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!