Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीली गोलियां को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हजारों की संख्या में नशीली टेबलेटस के साथ एक को पकड़ा है। यह कार्रवाई खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के रावला सड़क मार्ग पर कुंडल के पास की है। जहां पर बीएसएफ की टीम ने बस स्टैंड के पास बैग लेकर खडे एक संदिग्ध को देखा और रोककर उसके पूछताछ की। जिसके बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से चार हजार नशीली गोलियां जब्त की। बीएसएफ की टीम ने मौके पर खाजूवाला पुलिस को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।




