राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जमीनी विवाद में हिसंक झडप हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। मामला श्रीगंगानगर के चूनावढ़ क्षेत्र की है। जहां पर गांव 11 जी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। संघर्ष इतना भीषण था कि दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही चूनावढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस झडप में दोनो पक्षों के लोग घायल हुए है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ गांव की एक विवादित जमीन है, जिस पर दोनों पक्ष पिछले 10 साल से अपना-अपना दावा कर रहे हैं। इसी विवाद को लेकर पहले भी दोनों के बीच कहा-सुनी हो चुकी थी, लेकिन अब मामला मारपीट तक पहुंच गया।