Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसा चुरू के राजलदेसर क्षेत्र में हुआ है। जहां पर दिल्ली-बीकानेर हाईवे पर दूध के टैंकर से एसयूवी की टक्कर हो गई थी। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए थे। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की बॉडी गाड़ी में बुरी तरह फंस गई थी। उनकी मां घायल थीं। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।े पिलानी के कुलडिय़ा का बास गांव निवासी उर्मिला देवी को कैंसर था। अमित हर पंद्रह दिन में मां के इलाज के लिए बीकानेर ले जाते थे। सोमवार को भी अपनी मां को डॉक्टर को दिखाने के लिए अमित कुमार स्कॉर्पियों से बीकानेर जा रहे थे। तड़के करीब 3 बजे राजलदेसर इलाके के राजाणा जोहड़ के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। जिसमें अमित और उसकी माँ उर्मिला की मौत हो गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!