राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। ऐसे में एक बार फिर बदलाव की आहट हुई है। तेज गर्मी और हीट वेव से राजस्थान के लोगों को आज से राहत मिलने लगेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से प्रदेश में एक्टिव होगा। इसके असर से कई शहरों में 16 मार्च तक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस नए सिस्टम के कारण 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

 

इससे कई शहरों का तापमान गिरेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी शहरों में आसमान साफ रहा। देर शाम को कुछ शहरों में हल्के बादल छाए। शहरों में कल (बुधवार) तापमान में गिरावट होने से गर्मी थोड़ी कम हुई। आज बीकानेर,चुरू,झुझुनूं,अलवर में हल्की बारिश और बादलावाही की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल शुक्रवार को जोधपुर,बीकानेर,नागौर,गंगानगर,हनुमानगढ़,चुरू,झुझुनूं,सीकर,जयपुर,अलवर,भरतपुर,दौसा,करौली,धौलपुर में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!