राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली में सीएम के नाम पर लगभग मुहर लग गयी है। संघ की करीब और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नाम लगभग तय माना जा रहा है केवल औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गयी है।
सूत्रों के मुताबिक आएसएस ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा ने मान लिया है। विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के आसार हैं।मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।
वहीं भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने कहा- भाजपा में सीएम पद का कोई भी दावेदार नहीं है। यह सब पार्टी तय करती है, जिसे भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी के सीएम के साथ दिल्ली में एक नया अध्याय शुरू होगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!