राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बारूद से बने अवैध पटाखों में विस्फोट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर कस्बे की है। जहां पर दीपावली पर बारूद के अवेध रूप से बने पटाखे चलाते समय विस्फोट हो गया। इस दौरान पिता-पुत्री झुलस गए। गंभीर अवस्था में दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड 28 निवासी सूरेद्र रात 9 बजे अपने घर पर पटाखे चला रहे थे। इस दौरान विस्फोट होने से सुरेंद्र गंभीर घायल हो गया। उसके पास में ही खेल रही उसकी तीन वर्षीय बेटी मंजू पटाखे के बारूद से गंभीर घायल हो गई। बारूद से सुरेंद्र की दोनों आंखें व चेहरे पर चोट आई है। हाथ की एक अंगुली भी जल गई । घटना के बाद परिजनों ने घायलों अस्पताल पहुंचाया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भर्ती करवाया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!