राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सलमान खान को धमकी और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा में है। साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई को अखिल भारतीय जीव रक्षा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बिश्नोई समाज ने सर्व सम्मति से यह फैसला लिया है। लॉरेंस बिश्नोई को अखिल भारतीय जीव रक्षा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जाए, इसके लिए सोमवार को बिश्नोई समाज ने एक अहम बैठक की। इस बैठक में काफी चर्चा के बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मुहर लगी। दावा है कि हर बिश्नोई की तरह लॉरेंस बिश्नोई भी पर्यावरण प्रेमी है। इस वजह से यह फैसला लिया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!