राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में डोडा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस 5-9-2024 ने की है। पुलिस टीम ने आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशों पर यह कार्रवाई की हे। पुलिस टीम ने नशीले पदार्थो की रोकथाम के तहत रोही चरकड़ा लिलका रोड़ पर दो युवकों को रोका। जिनसे तलाशी लेने पर 95 किलो अवैध डोडा मिला। पुलिस ने अमेदाराम पुत्र ईश्वरराम,शिवलाल पुत्र गोरधनराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के पास से एक हिरो स्पलेण्डर गाड़ी को जब्त किया है। दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!