राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में काम करते समय गैस चूल्हे से झुलसी महिला की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना नोखा के भूरा चौक में 12 सितम्बर की है। जहां पर 50 वर्षीय महिला बसंती देवी घर में पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान गैस चूल्हे की चपेट में आ जाने से बुरी तरीके से झुलस गयी। जिसे घायल अवस्था में पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर करीब 6 दिनों के इलाज के बाद आज सुबह मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!