Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन एवं जनमानस में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 2 मई से 20 जून तक 50 दिवसीय योग दिवस काउंटडाउन अभियान के तहत विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के विभागीय नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार पारीक ने बताया इस अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, ग्राम पंचायतों तथा आयुष संस्थानों में नियमित रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

विभिन्न पार्कों में हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
डॉ पारीक ने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को व्यास कॉलोनी में स्वामी दयानंद पार्क, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित दादा पोता पार्क,राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र, गोगागेट में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी जगह कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रात: सामूहिक योगाभ्यास से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।व्यास कॉलोनी स्थित स्वामी दयानंद पार्क में योगाभ्यास कार्यक्रम योग एवं प्राकृतिक चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष शेषमा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न योगासन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यान एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। डॉ शेषमा द्वारा रविवार को भी सुबह 7 से 8 बजे तक दयानंद पार्क में ही योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उप निदेशक पारीक ने बताया कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनभागीदारी के माध्यम से भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से जिलेभर में यह जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम है योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ
उप निदेशक डॉ.पवन कुमार पारीक ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य मानव एवं प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

 

जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सुबह 7 से 8 बजे तक हो रहा योगाभ्यास
सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. रिडमल सिंह राठौड़ ने बताया कि यह योगाभ्यास कार्यक्रम जिला मुख्यालय सहित समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में 2 मई 2026 से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। तब से विश्वभर में प्रत्येक वर्ष योग दिवस मनाया जाता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!