राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। धोखाधड़ी से लोन करवाकर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में भीनासर निवासी गोपाल सुथार और करण सुथार ने धीरज सिंह राजपुरोहित,जगदीश प्रसाद राजपुरोहित निवासी गोपेश्वर बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सुथारों के मोहल्ले भीनासर में 7 अक्टूबर 2022 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके जान पहचान के है। जिसके चलते लोन को लेकर बात कही तो कहा कि करवा देंगे और आपके काम के हिसाब से फिर सब्सिडी भी मिल जाएगी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने इसके बाद यूनियन बैंक से 45 लाख का लोन करवा लिया और पैसे हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!