राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यूआईटी की जमीन को खुद का बताकर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में झुझुनूं के विवेकनगर में रहने वाले गिरधरङ्क्षसह पुत्र मदन सिंह ने सीता देवी व शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कोर्ट परिसर में 5 जुलाई 2023 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह बीकानेर में जमीन लेना चाह रहा था। इसी दौरान उसके संपर्क में आरोपित आए। जिससे जमीन को लेकर बातचीत हुई। जिसके बाद जमीन को देखा और लेने के बात कहीं। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके जमीन के नाम से 31 लाख रूपए ले लिए और फर्जी दस्तावेज दिए। प्रार्थी ने बताया कि जब उसने पता किया तो सामने आया कि जमीन तो यूआईटी की है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपित ने यूआईटी की जमीन उसे फर्जी तरीके से देकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!