राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांप के काटने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर थाना क्षेत्र के खेत बेरासर में 20 सितम्बर की दोपहर को करीब डेढ़ बजे के आसपास की है। दोपहर के समय में धनाराम पुत्र बालुराम उम्र 19 खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से सांप आ गया और धनाराम को काट लिया। जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंंध में मृतक के बड़े भाइ्र पुरखाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE