राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 68वीं विद्यालय प्रतियोगिताओं में रा उ मा वि मालासर का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। अंडर 19 छात्र फुटबॉल जि़ला स्तर पर उपविजेता रही तथा 4 खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर चयन हुआ । अंडर 19 छात्रा फुटबॉल में भी मालासर की टीम उपविजेता रही और 4 छात्राओं का चयन राज्य स्तर पर हुआ साथ मे सेपक टकरा अंडर 17 में मालासर विद्यालय की टीम जि़ला स्तर पर विजेता रही और 2 छात्रों का राज्य स्तर पर चयन हुआ इसके साथ 14 वर्ष फुटबॉल में भी मालासर के एक विद्यार्थी का राज्य स्तर पर चयन हुआ । विद्यालय की इस उपलब्धि पर समस्त ग्राम वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने बताया कि शारीरिक शिक्षक आशीष दुबे ने विद्यार्थियों को खूब अभ्यास कराया। जिसके कारण यह परिणाम प्राप्त हुआ । पूरे स्टाफ ने भी प्रसन्नता व्यक्त की

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!