राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। महिला के पानी में गिर जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र में 28 अप्रेल की सुबह की है। इस सम्बंध में केसरदेसर जाटान निवासी कैलाश ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी माँ नानू देवी खेत में बनी डिग्गी के पास गयी हुई थी। जहां पर पैर फिसलने के चलते उसकी माँ पानी में गिर गयी और पानी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




