राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात बुलेट चालक द्वारा दो दोस्तों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल की है। इस सम्बंध में गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले फूलचंद सोंलकी ने अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात बुलेट चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह और उसका दोस्त गिर गए और चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




