राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खंजर के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने शिव मंदिर के सामने सुजानगढ़ रोड़ पर 30 अप्रैल की दोपहर को की। पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी के बरेली के रहने वाले शरीफ को अवैध खंजर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




