राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के पुगल रोड़ की है। इस सम्बंध में थाने में हाल पवनपुरी ई-17 निवासी नितिन दड़वानी ने टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि टैक्सी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मनोहरलाल सिंधी को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और गंभीर चोटें लगी। गंभीर चोटें लगने के बाद मनोहरलाल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



