मेष राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से बड़ी खुशखबरी मिलेगी और आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे।

वृष राशि- आज आपका दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप कुछ नया सीखेंगे। आपकी कड़ी मेहनत और कार्य करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नई गतिविधियों में भाग लेंगे और पढ़ाई की तरफ रुझान बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में बढिय़ा मुनाफा होगा। इस राशि के जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही सफलता मिलने के योग है।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिलायेगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन महसूस हो सकता है। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे।

कर्क राशि- आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। आज आपको नयी जानकारी मिलेगी यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज अध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। अपने प्रिय लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने लिए अच्छा मौका मिलेगा। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की सख्त जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर अपने सीनियर्स से विचार-विमर्श करेंगे। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी औपचारिक आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा।

कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। असंभव सा लगने वाला काम भी आज पूरा हो जाएगा साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से ख़ुशी मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता बनाये रखें। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहने वाला है। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। अपने स्वभाव में धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आज आपको किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों लोगों को फायदा होगा। आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और आज आपके फालतू खर्चे कम होंगे।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते है। किसी विशेष काम में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। आज जरूरी काम को लेकर उस विषय के जानकार व्यक्ति से विचार विमर्श करेंगे और योजना बनाएंगे। आपकी कार्य योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी परेशानी आज समाप्त हो जाएगी। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी फिल्म में गाने का मौका मिल सकता है। आज किसी सामाजिक कार्यशाला में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका नया काम शुरू हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें तो आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है जो आपके बहुत ही काम आएगी। आज कुछ पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं।आज आपकी आर्थिक स्थिति अछ्छी रहेगी। आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहने वाला है। आज आपका व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आयेगा।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिये फेवरेबल होने वाला है। आज आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढऩे की कोशिश करें। आज आप अपने सभी काम मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा। लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको ख़ुशी भी होगी। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता मिलने के योग भी हैं। आपके लिए जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!