राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में भाजपा के विधायक के साथ जनसुनवाई के दौरान मारपीट हो जाने को लेकर खबर सामने आयी है ।घटना श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर विधायक जयदीप बिहाणी के साथ मारपीट हुई है। विधायक का आरोप है कि एईएन समेत तीन अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। विधायक ने कहा- मेरी एक आंख और चेहरे पर चोट आई है, मेरा चश्मा भी टूट गया है।

 

विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीनों अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अफसर जब विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक ने गालियां देनी शुरू कर दी। दो अफसरों के साथ मारपीट की गई, इसमें एक की शर्ट फट गई, जिसे नई शर्ट लाकर दी गई। इस दौरान कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!