राजस्थाान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है लेकिन मई शुरू होने के साथ ही कुछ राहत की उम्मीद जागी है । मई के पहले सप्ताह में कुछ राहत की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले गुरूवार को बीकानेर में तेज गर्मी रही लेकिन बादलों की भी आवाजाही रही। इस दौरान अधिकांश दिनों में दिन में गर्मी, जबकि शाम को आंधी-बारिश का अनुमान है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 2 मई को 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जो 4 मई तक रहेगा।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में आगामी 4-5 दिन एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगाा। आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 4-5 दिन अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। 2 मई को बाड़मेर, जोधपुर, जेसलमेर, बीकनेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, नगौर, अजमेर, टोंक, सीकर, झुझुनूं, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



