राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंदूक के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महाजन पुलिस टीम ने 30 अप्रैल की शाम को की। पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांडुराम पुत्र टीकूराम बावरी को अवैध एक टोपीदार बंदूक के साथ पकड़ा है। जिसके पास से कोई लाइसेंस नहीं मिला है। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




