राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैदल चल रहे व्यक्ति को बाइक द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के वीर तेज होटल पलाना में 23 अप्रेल की शाम की है। इस सम्बंध में वार्ड नंबर 6 बिहार निवासी रामभरोस शर्मा ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसका भाई गणेश पैदल चल रहा था। इस दौरान बाइक चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और गंभीर चोटें लगने से उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



