Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दंतोर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गश्त व चैकिंग के दौरान चक 22 बीएलडी बल्लर रोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पुछताछ की व तलाशी ली।

 

इस दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल अनुमानित बोर 7.65 एमएम को बरामद किया गया। पुलिस ने दंतौर के रहने वाले श्रवण पुत्र बुटाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!