Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5


राजस्थान फर्स्ट न्यूज़,बीकानेर। विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वीकृति एवं ज़ोन प्रभारी भँवर पुरोहित के अनुमोदन से प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर ज़ोन वन.बी.की युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से समाज के प्रति कर्मठता योग्यता समपर्ण भाव से सक्रिय व संगठन की रीति नीति का अनुसरण करते हुए सुनील मिश्रा (सरदारशहर) को प्रदेशाध्यक्ष एवं दिनेश ओझा (बीकानेर) को प्रदेश संगठन महामंत्री दायित्व के लिए आगामी दो वर्षीय संगठनात्मक कार्ययोजना के लिए विधिवत घोषणा कर आगामी दिनों में युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के विस्तार हेतु निर्देशित किया।


दिनेश ओझा पूर्व में विप्र फ़ाउंडेशन के अनेकानेक दायित्वों को बखूबी से निभाएँ है इसी क्रम में पुन: प्रदेश संगठन महामंत्री दायित्व पर मनोयन किया गया है ।
राष्ट्रीय सरंक्षक विधायक ताराचंद सारस्वत (श्री डूँगरगढ़), जेठानंद व्यास (विधायक पश्चिम) अंशुमान सिंह भाटी (विधायक कोलायत ),राष्ट्रीय सरंक्षक मधु आचार्य,ज़ोन प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव भँवर पुरोहित,राष्ट्रीय सरंक्षक दीपक पारीक,राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मुकेश रामपुरा, वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीष शर्मा,युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर रवि शर्मा (जोधपुर) सहित विफ़ा परिवार ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष-प्रदेश संगठन महामंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसन्नता जताई और समाज और संगठन में मजबूती से कार्य करने की बात कही।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!