राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नापासर पुलिस थाने की नवनियुक्त थानाधिकारी कविता पूनिया का लगातार एक्शन जारी है। थाने में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही थाना क्षेत्र में अपराधियों और तस्करों में इसका असर भी देखा जा रहा है। लगातार पूनिया की अगुवाई में नापासर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज शनिवार की शाम को चार बजे से सात बजे तक बीकानेर रोड़ पर रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी की गयी।
इस दौरान हथियारबंद जवानों की तैनाती रही। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पूनिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों की सघन तलाशी की। तलाशी के दौरान वाहनों के केबिन, डिक्की को चैक किया गया ताकि किसी भी प्रकार की गलत गतिविधियों को रोका जा सके। इस दौरान नियमों के विपरीत वाहनों पर लगी काली फिल्में मौके पर ही हटवाई गईं। साथ ही वाहनों के आगे लगे अवैध गाटर (बंपर गार्ड) भी उतरवाए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेज, सीट बेल्ट और हेलमेट सहित अन्य यातायात नियमों की भी जांच की। पूनिया ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर लगातार हमार अभियान जारी है और कानून के नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त एक्शन के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।


