राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दवा को लेकर मारपीट करने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बज्जू पुलिस थाने में नर्सिग ऑफिसर राधामोहन मीणा ने लक्ष्मीनारायण,कुंदन नाम के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18 सितम्बर की दोपहर को करीब पौने दो बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित दवा वितरण केन्द्र पर दवा लेने के लिए गए। जहां पर खिड़की पर जाने की बजाय सीधे अंदर चले गए। जहां पर मौजूद स्टॉफ ने उन्हें खिड़की से आने को कहा तो आरोपित भड़क गए और गाली गलौच करने लगे। जब प्रार्थी ने बाहर जाने के लिए बोला तो आरोपित ने जाति सूचाक गालियां देनी शुरू कर दी और बीच बचाव करने आए एक डॉक्टर के साथ मारपीट करने लगे। हंगामा बढ़ता देख अन्य स्टॉफ के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपित को समझाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर राजकार्य में बाधा,जाति सूचक गालियां सहित विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!