
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्रीकोलायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के जन्म दिन पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा नेता भूपसिंह भाटी की अध्यक्षता मे श्रद्धांजलि सभा क़ा आयोजन हुआ। भाटी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी के रूप में कार्य करना,गरीब,दलित ,अंतिम व्यक्ति का सहयोग करना,उनके दुख ,सुख में उनके साथ खड़ा रहना यही सच्चा सुशासन होगा। वाजपाई ने पोकरण में परमाणु परीक्षण करके संसार को भारत की शक्ति का एहसास कराया। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने व पराजित करने वाले भारतीय सैनिकों का मान बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी वीरता पर पूरे हिंदुस्तान को गर्व है। इस मौक़े पर भाजपा जिला महामंत्री मोहन लाल ढाल,मंडल अध्यक्ष छगन प्रजापत,मदन सिंह भुर्ज,धर्मवीर गिरी,मदन लाल उपाध्याय,पंचायत समिति सदस्य सुंदर काँटीया मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया साँखी,इमिलाल नैन,विश्वजीत सिंह भाटी,अजीतसिंह भाटी,श्रवण उपाध्याय,कालूराम प्रजापत,पप्पूराम मेघवाल भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




