जाने क्या कहती है आप आपकी राशि
मेष: राशि वाले आज के दिन तनाव में रह सकते हैं, प्रोफेशनल लाइफ को निजी जीवन से दूर रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना है। युवा वर्ग असफलता प्राप्त करने के बाद भी आगे बढऩे के प्रयास में कमी नहीं आने दे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मेलजोल बनाकर रखने की कोशिश करें क्योंकि आपस में मतभेद होने की आशंका है।
वृष:परिश्रम सफलता की कुंजी है इस सिद्धांत का पालन करते हुए इस राशि के लोग नजर आने वाले हैं, सफलता हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। व्यापारी वर्ग प्रबंधन क्षमता का खास ध्यान रखें और कार्यों को योजना अनुसार ही करने का प्रयास करें। युवा वर्ग का धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा, तो वहीं विद्यार्थी वर्ग का प्रदर्शन भी शानदार रहेगा।
मिथुन: इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग अपेक्षित कार्य न होने पर लोगों के साथ असंयमित व्यवहार करते हुए नजर आ सकते हैं, जिस पर आपको कंट्रोल करना है। युवा वर्ग किसी नए व्यक्ति के साथ कुछ अलग सा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। भावकुता और दिखावे बाजी के जोश में आकर अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
कर्क: कर्क राशि वालों के कार्यस्थल पर कुछ बदलाव होने की संभावना है, जिसे लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। यदि पार्टनरशिप में कोई कार्य शुरू करने जा रहे हैं, तो सभी नियम व शर्ते पहले से ही तय कर लें और कोशिश करें कि सभी चीजें लिखित रूप से और लीगल हो। युवा वर्ग का विश्वास और उम्मीद इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। राजनीति के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।
सिंह: सिंह राशि वालों को अफवाहों से दूर रहना है क्योंकि कोई गलत संदेश आपकी ऊर्जा को ठंडा और काम करने की इच्छा को खत्म कर सकता है। आस-पास के लोग व्यापारी वर्ग के कार्यों को लेकर आपत्ति जता सकते हैं, जिनसे डील करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। दोस्तों यारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की खराबी के कारण नुकसान होने की आशंका है।
कन्या: इस राशि के लोगों को परिचित लोगों के साथ काम करने का मौका मिल सकता है, यानी कि कार्यस्थल के कुछ लोग जान परिचित के मिल सकते हैं। माल की खपत बढ़ेगी, व्यापारी वर्ग एक नजर स्टॉक पर भी बनाए रखें। वैवाहिक लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जो लोग अभी नए-नए इस रिश्ते में जुड़े है, उन्हें एक साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध के लिहाज से दिन अनुकूल है,प्रेम जीवन में रोमांस महसूस करेंगे।
तुला: तुला राशि वालों को कार्यस्थल पर क्रोध करने से बचना है, क्योंकि क्रोध करने से नुकसान होने की आशंका है। व्यापारी वर्ग आशावादी बनें और सकारात्मक पक्ष को देखें क्योंकि आगे बढऩे के लिए कुछ रिस्क लेना भी जरूरी है। जरूर से ज्यादा मीठा व्यवहार करने वाले लोगों से सावधान रहना है। पारिवारिक समस्या का निदान मिलने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी जरुरी मुद्दे पर भाई-बहनों की ओर से उचित परामर्श मिलने की संभावना है।
वृश्चिक: ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस राशि के लोगों को किसी सहयोग लेना पड़ सकता है। व्यापारिक कार्यों में सरकार की ओर से रोक लग सकती है, इसलिए सभी आवश्यक कार्यवाही पहले से पूरी करके रखने का प्रयास करें. रुके हुए कार्यों को गति मिलने की संभावना है, इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं। ससुराल पक्ष से कुछ कहासुनी होने की स्थिति बनेगी, माइंड डाइवर्ट करने के उपाय ढूंढें.।
धनु: धनु राशि के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रॉपर्टी के काम में सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि हर पीली दिखने वाली चीज सोना नहीं होती है इसलिए आवश्यक जांच पड़ताल जरुर करें। दोस्तों यारों के साथ मुलाकात बातचीत करने का मौका मिलेगा। यदि किसी ट्रिप पर या वेकेशन पर बाहर गए है, तो किसी जरुरी काम के चलते वापसी करनी पड़ सकती है।
मकर: इस राशि के लोगों को बॉस के समक्ष अनावश्यक बोलने से बचना है, बड़बोलेपन की आदत की वजह से आपको शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ सकती है। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। विद्यार्थी वर्ग को भटकाव से बचना है, मन पर नियंत्रण पाने के लिए इष्ट का ध्यान करें। संतान पर अपनी मर्जी थोपने के बजाय उसके विचार जानने के प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, करीबी लोगों से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
कुंभ: कुंभ राशि वालों को महिला सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। साझेदार की सलाह से अपेक्षित लाभ होने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं के अनुसार काम करने पर आपको अच्छा लाभ होगा। युवा वर्ग के बर्ताव से किसी अपने की भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका है। जीवनसाथी की ओर से उपहार या सरप्राइज मिलने की संभावना है।
मीन: इस राशि वालों आज रिलैक्स मूड में रहने वाले हैं। आय के नए स्रोत मिलने से व्यापारी वर्ग में प्रसन्नता का भाव रहेगा। खाली समय को मोबाइल और एंटरटेनमेंट में व्यतीत करने जैसी गलती करने से युवा वर्ग को बचना है। अपनी उम्र से बड़े व्यक्ति के साथ रहना, बातें करना पसंद करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के मन में आपको लेकर कुछ गलतफहमी होने की आशंका है।
Leave a Comment